{"_id":"66a81911ab80d58d8a07cbd4","slug":"role-of-nurses-is-important-for-organ-donation-and-eye-donation-dr-rana-kangra-news-c-399-1-sml1046-175083-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगदान और नेत्रदान के लिए नर्सों की भूमिका अहम : डॉ. राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगदान और नेत्रदान के लिए नर्सों की भूमिका अहम : डॉ. राणा
विज्ञापन
कांगड़ा। जिला कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) की ओर से नर्सिंग छात्राओं के लिए अंगदान और नेत्रदान जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनव राणा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये छात्राओं को बताया कि समाज में अंगदान की जरूरत क्यों है। उन्होंने बताया कि मरीजों की देखभाल में नर्स विशेष भूमिका निभाती है।
इसी कारण मरीज और उनके तीमारदारों के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता बन जाता है। ऐसे में अगर कोई मरीज ब्रेन डेड की स्थिति में होता है तो वह उनके परिजनों को अंगदान के लिए प्रेरित कर सकती हैं। इस स्थिति में नर्सिंग स्टाफ का स्वयं जागरूक होना बेहद ज़रूरी है। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन बोध विशेष रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में सोटो के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप सहित अस्पताल प्रशासन का विशेष धन्यवाद किया।