फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Road safety oath taken at B.Ed College Dharamshala

Kangra News: बीएड काॅलेज धर्मशाला में ली सड़क सुरक्षा की शपथ

Wed, 15 Oct 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Road safety oath taken at B.Ed College Dharamshala
धर्मशाला के बीएड कॉलेज में सड़क सुरक्षा की शपथ लेते हुए प्र​शिक्षु। स्रोत: संस्थान
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला के सड़क सुरक्षा क्लब ने प्राचार्य आरती वर्मा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा के संबंध में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। 2025 बैच के सभी विद्यार्थी सड़क सुरक्षा क्लब में शामिल हुए और प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए निर्देशानुसार शपथ ली। सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी प्रो. युगराज सिंह ने कहा कि राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला सत्र 2025-26 के लिए सड़क सुरक्षा क्लब की गतिविधियों का आयोजन करेगा। इनमें जागरूकता अभियान, रैलियां, सार्वजनिक व्याख्यान और सामुदायिक आउटरीच शामिल हैं। क्लब सदस्यों को शामिल करने और सड़क सुरक्षा मुद्दों के रचनात्मक समाधान को बढ़ावा देने के लिए नारा लेखन, पोस्टर बनाना, प्रश्नोत्तरी, स्किट, भाषण, नुक्कड़ नाटक, अभिभावक शिक्षक जागरूकता सत्र आदि भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. अनूप कुमार, डॉ. अतुल ठाकुर आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed