फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Road exploded due to non-paved

26 वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे भलाड़ वासियों को फूटा गुस्सा

Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Road exploded due to non-paved
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। चंगर क्षेत्र की थिल पंचायत के भलाड़ खुर्द गांव के ग्रामीण 26 वर्षों बाद भी सड़क पक्की न होने से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई सरकारें आई और गईं, लेकिन इस गांव की तस्वीर नहीं बदली।
विज्ञापन

सड़क की सुविधा न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क को पक्का किया जाए अन्यथा इस बार चुनाव का बहिष्कार करेंगे और किसी भी नेता को गांव में नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

थिल पंचायत प्रधान किशोरी लाल ने बताया कि यह मार्ग 1996 में बना था, लेकिन उसके बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली। यह सड़क 800 मीटर पक्की होगी और दो किलोमीटर नई बनेगी। साथ ही कांगड़ा मार्ग से जुड़ेगी और चार-पांच गांवों को इस सड़क का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव में लगभग 100 मतदाता हैं, जो कि सड़क सुविधा न मिलने पर चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उनके बच्चे ठोकरें खाते हुए इस कच्चे रास्ते से दूर पढ़ने जाते हैं। बारिश में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ जाते हैं। हर वर्ष ग्रामीण स्वयं सड़क में मिट्टी डालकर इसे चलने लायक बनाते हैं, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी बह जाती है और ग्रामीणों को फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस गांव में कोई नेता नहीं आता और न ही सड़क बनाने की कोई बात होती है। इस बार सड़क नहीं बनी तो सभी नेताओं की गांव में नो एंट्री होगी। इस मौके पर ग्रामीण किशोरी लाल, राजू, विक्रम कुमार, अशोक कुमार, निक्का, सुनील, बिमला देवी आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed