Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Road dug up without prior notice; motorists face inconvenience

Kangra News: बिना सूचना खोद दी सड़क, चालक हुए परेशान

Wed, 18 Nov 2026 11:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 18 Nov 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
Road dug up without prior notice; motorists face inconvenience
देहरा में हरिपुर संपर्क सड़क पर पाइप लाइन बिछाने के लिए लगी जेसीबी से रूका यातायात ।स्रोत : जा - फोटो : विकास प्राधिकरण कार्यालय में पदभार ग्रहण करतीं, नवागत उपाध्यक्ष। संवाद
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में सरकारी विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे जल शक्ति विभाग ने हरिपुर सड़क पर डिस्ट्रीब्यूशन पाइप बिछाने के लिए अचानक खोदाई शुरू कर दी। व्यस्त समय में सड़क पर मशीनरी उतारने और खोदाई शुरू होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हैरानी की बात रही कि सड़क पर खोदाई शुरू करने से पहले न तो लोगों को कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही यातायात सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए। यदि पहले सूचित किया जाता तो वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते थे।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग का कहना है कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग से अनुमति ली गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि जब औपचारिकताएं पूरी थीं, तो काम शुरू करने से पहले दोनों विभागों के बीच यातायात प्रबंधन को लेकर समन्वय क्यों नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के एसडीओ परमिंदर सिंह ने बताया कि वह कई दिनों से इस कार्य को शुरू करने के लिए समय निकालने का प्रयास कर रहे थे। मंगलवार को यातायात कम होने के बाद पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के कार्यवाहक एक्सईएन मनोज कुमार ने बताया कि जल शक्ति विभाग ने सड़क की खोदाई के लिए निर्धारित फीस जमा करवाई है लेकिन खोदाई का काम किस दिन और किस समय शुरू किया जाएगा, इसकी कोई सूचना विभाग को नहीं दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed