फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Road dug in Barol for the second time in a year

Kangra News: एक साल में दूसरी बार खोद दी बड़ोल में सड़क

Sat, 28 Sep 2024 04:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 28 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Road dug in Barol for the second time in a year
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में रोजाना वाहन चालकों को परेशानियों के साथ लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है। एक साल में ही फाइबर केबल बिछाने वाले ठेकेदार ने बड़ोल के पास सड़क को दूसरी बार खोद दिया है। इस वजह से रोजाना वहां लंबा जाम लग रहा है और वाहन चालकों के साथ कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे फाइबर केबल बिछाने के बाद सड़क को अधूरा ही छोड़ दिया जा रहा है, जिस वजह से हादसों का भी खतरा बढ़ गया है और राहगीरों को वहां ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में प्रशासन की ओर से सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले कांगड़ा वैली कार्निवल के समापन तक सड़कों को दुरुस्त किए जाए और जहां गड्ढे आदि पड़े हैं उन्हें भरा जाए, लेकिन आईटीआई दाड़ी से बड़ोल, चरान खड्ड तक प्रशासन के निर्देशों को दरकिनार सड़कों को खोदा जा रहा है। प्रशासन भी केवल बैठकों में निर्देश जारी कर रहा है और धरातल पर क्या हो रहा है इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि स्मार्ट सिटी और नगर निगम धर्मशाला की ओर से चरान खड्ड से शीला चौक तक सड़क किनारे फुटपाथों पर इंटरलॉक टाइलें बिछाई गईं थी, जिस पर लाखों खर्च किए गए थे। मगर जब ठेकेदार ने वहां फाइबर केबल बिछाने का कार्य पूरा कर लिया और इन फुटपाथों को दुरुस्त करने की बजाय ऐसे की छोड़ दिया, जिस वजह से अधिकतर टाइलें वहां से गायब हो गई हैं। फुटपाथ मौजूदा समय में नालों के कम नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी हो रही है, जिस पर कोई गौर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पासू से धर्मशाला आ रहे अभिषेक ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में वे एक महिला को धर्मशाला अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन सड़क पर खोदाई का कार्य चला होने के कारण करीब आधा घंटा जाम में फंसे रहे, जिस वजह से मरीज को भारी दिक्कतों और दर्द का सामना करना पड़ा। प्रशासन और संबंधित विभाग को चाहिए कि किसी भी कार्य को सही तरीके से करवाया जाए, जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े।


- सड़क किनारे फाइबर केबल बिछाने वाले ठेकेदार को कार्य पूरा होने के कारण फुटपाथ और सड़क को पहले जैसे ठीक करने को कहा जाएगा, जिससे कि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। - नीनू शर्मा, मेयर, नगर निगम धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed