फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ritul, Suryansh, Priya and Avni dominated the singles competition.

Kangra News: एकल मुकाबले में रितुल, सूर्यांश, प्रिया और अवनी का दबदबा

Tue, 30 Sep 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 30 Sep 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
Ritul, Suryansh, Priya and Avni dominated the singles competition.
धर्मशाला में बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी मुख्यातिथि और आयोजकों के साथ। -स्रोत : आयोजक
धर्मशाला। इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सब-जूनियर अंडर-15 और अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। बैडमिंटन के अंडर-15 लड़कों के एकल मुकाबले में सूर्यांश बड़जातिया विजेता और राजवीर उपविजेता रहे, जबकि लड़कियों में प्रिया शर्मा विजेता और आराध्या चौधरी उपविजेता रही।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में लड़कों के मुकाबले में रितुल ठाकुर विजेता और अंशुमन उपविजेता रहे। लड़कियों में अवनी ठाकुर विजेता और प्रिया शर्मा उपविजेता रही। लड़कों के अंडर-15 युगल मुकाबलों में सूर्यांश और तन्मय की जोड़ी और लड़कियों में प्रिया शर्मा एवं वैष्णवी पठानिया की जोड़ी विजेता रही। अंडर-17 के युगल मुकाबलों में ऋतुल एवं अंशुमन की जोड़ी विजेता रही, जबकि कनिका एवं सोनाक्षी की जोड़ी लड़कियों में शीर्ष रही।
विज्ञापन

मिश्रित मुकाबलों में अंडर-15 में सूर्यांश और सांची की जोड़ी ने जीत हासिल की, वहीं अंडर-17 में रितुल ठाकुर और अवनी ठाकुर की जोड़ी विजेता बनी। समापन समारोह में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के संस्थापक सदस्य दिवंगत रमेश चंद सहगल की धर्मपत्नी जनक सहगल मुख्यातिथि रहीं। संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव विलास हंस ने बताया कि विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, अनुभव वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed