{"_id":"6a031a8838ae93a39c05bad1","slug":"ritu-of-gnm-winner-in-100-meter-race-kangra-news-c-95-1-kng1047-234336-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 100 मीटर दौड़ में जीएनएम की ऋतु विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 100 मीटर दौड़ में जीएनएम की ऋतु विजेता
Tue, 12 May 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 12 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। मिनर्वा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सेज वीक-2026 के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में दौड़, रस्साकशी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, म्यूजिकल चेयर और अन्य खेल शामिल रहे। 100 मीटर दौड़ में जीएनएम प्रथम वर्ष की ऋतु और रस्साकशी में कसक ग्रुप विजेता बना। खो-खो प्रतियोगिता में बीएससी नर्सिंग चौथे सेमेस्टर की वंशिका ग्रुप विजेता रहीं। 400 मीटर दौड़ में जीएनएम प्रथम वर्ष की ऋतु और बीएससी चौथे सेमेस्टर की दीप्ति ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मिनर्वा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन जेएस पटियाल, डीन प्रो. बीडी शर्मा, डायरेक्टर विनोद शर्मा और मिनर्वा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल अमन कुमार पराशर ने किया। उन्होंने नर्सिंग क्षेत्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति ने सभी स्टाफ और विद्यार्थियों का सहयोग के लिए आभार जताया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में एकता, स्वास्थ्य और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।