फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Review of evaluation report done in Jaisinghpur College

Kangra News: जयसिंहपुर कॉलेज में की गई मूल्यांकन रिपोर्ट की समीक्षा

Sat, 16 Nov 2024 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 Nov 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Review of evaluation report done in Jaisinghpur College
लंबागांव (कांगड़ा)। कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट (सार) की समीक्षा के लिए एक पांच सदस्यीय समिति ने महाविद्यालय का दौरा किया। समिति की अध्यक्षता राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला की प्राचार्य प्रो. आरती वर्मा ने की, जबकि अन्य सदस्यों में डॉ. युवराज सिंह पठानिया, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार, प्रो. युवराज सिंह, प्रो. मनोज कुमार और डॉ. अनूप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

समिति ने महाविद्यालय के स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट के सभी मानदंडों का विस्तार से निरीक्षण किया। इस रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के कार्यक्रमों का विश्लेषण कर अकादमिक मानकों में सुधार करना और छात्रों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा और अन्य प्राध्यापकों ने समिति का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। समिति ने रिपोर्ट की समीक्षा करने के साथ-साथ महाविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रो. रविंद्र जग्गी, डॉ. अर्पित कायस्थ, प्रो. विकास कलोत्रा, डॉ. इंद्र कुमार, प्रो. किरण शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed