फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Resolving problems of sheep farmers is top priority: Manoj

भेड़ पालकों की समस्याओं का निदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता : मनोज

Fri, 02 May 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 02 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Resolving problems of sheep farmers is top priority: Manoj
बनूरी में वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर स्वागत करते हुए लोग। स्रोत: पाठक
पालमपुर(कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा है कि भेड़ पालकों की समस्याओं का त्वरित निदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और भेड़ पालकों की आर्थिकि को सुदृढ़ करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह बात वीरवार को वूल फेडरेशन अध्यक्ष ने ऊन श्रेणीकरण एवं विपणन केंद्र बनूरी, पालमपुर के पहले दौरे के दौरान भेड़ पालकों से मुलाकात करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भेड़ पालकों को आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करेंगे। गद्दी समुदाय की संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हम सभी को सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। युवा पीढ़ी को भी भेड़ पालन व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भेड़ पालन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है उन्होंने विभाग को ऊन बिक्री के लिए बेहतर मार्केटिंग प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने वूल फेडरेशन के अधिकारियों को विषैली घास से भेड़ों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का उन्हें वूल फेडरेशन अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने पर आभार भी व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के निदेशक मंडल के सदस्य त्रिलोक चंद ने वूल फेडरेशन अध्यक्ष का पालमपुर में पधारने पर स्वागत किया और उन्होंने कहा कि मनोज कुमार के नेतृत्व में हम सभी मिलकर वूल फेडरेशन को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे और भेड़ पालकों की समस्याओं को समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान भेड़ पालकों ने अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याओं की जानकारी सांझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed