फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Resolved to strengthen Indian values

Kangra News: भारतीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का लिया संकल्प

Thu, 26 Feb 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 26 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Resolved to strengthen Indian values
पालमपुर में भाजपा कार्यशाला की बैठक में विपिन सिंह परमार व अन्य स्त्रोत संगठन
पालमपुर (कांगड़ा)। संगठनात्मक जिला पालमपुर में भाजपा के के प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की परिचय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव-गांव तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रवादी मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन पर मंथन किया।
सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार कार्यशाला में मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल परंपराओं का संग्रह नहीं बल्कि यह जीवन पद्धति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभावना का आधार है। भाजपा का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संगठन का वह सशक्त अंग है जो लोकनृत्य, लोकसंगीत, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए कार्य करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि स्थानीय कलाकारों को मंच देना और सांस्कृतिक जागरण के माध्यम से समाज को जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता है।   इस मौके पर प्रदेश प्रकोष्ठों के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल, प्रदेश संयोजक करनैल राणा, धीरज शर्मा, पंकज शर्मा, मनोज मनु, अजय भारद्वाज, शक्ति चंद राणा, राजेश राण नेक चंद, जोगिंद्र राणा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed