{"_id":"6ad619add15e069a1901eb4b","slug":"rera-issues-notices-to-7-builders-for-flouting-rules-kangra-news-c-95-1-ssml1021-262384-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रेरा ने नियमों की अनदेखी पर 7 बिल्डरों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रेरा ने नियमों की अनदेखी पर 7 बिल्डरों को भेजा नोटिस
विज्ञापन
प्लॉट खरीदारों की शिकायत के बाद की कार्रवाई
शाहपुर-डमटाल और नरवाणा में बेचे थे प्लॉट
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में प्लॉट खरीदारों की शिकायतों के बाद रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने करीब सात बिल्डरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इनमें शाहपुर, डमटाल और नरवाणा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में प्लॉट बेचने वाले बिल्डर शामिल हैं।
रेरा के अध्यक्ष आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के सात-आठ बिल्डरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे प्लॉट आवंटन में हुई नियमों की अवहेलनाओं के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्लॉट खरीदारों की ओर से मिली शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने संबंधित मामलों पर कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि प्लॉट खरीदने के दौरान खरीदारों को नियमों के अनुरूप सुविधाएं और निर्धारित शर्तों के अनुसार आवंटन प्रक्रिया सुनिश्चित होना महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्लॉट आवंटन से जुड़ी शिकायतों पर रेरा की ओर से संबंधित बिल्डरों का पक्ष मांगा गया है। कारण बताओ नोटिस जारी करने का उद्देश्य शिकायतों में उठाए गए बिंदुओं पर जवाब लेना और मामले की स्थिति स्पष्ट करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब संबंधित बिल्डरों को नोटिस के जवाब में अपना पक्ष रखना होगा। उनके स्पष्टीकरण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्राधिकरण आगे की कार्रवाई करेगा।