{"_id":"620aa6b655a0e71d7d633e9e","slug":"remembering-the-martyr-tilak-raj-organized-a-blood-donation-camp-in-harchakkian-kangra-news-sml3996186174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारचक्कियां में रक्तदान शिविर लगा शहीद तिलकराज को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारचक्कियां में रक्तदान शिविर लगा शहीद तिलकराज को किया याद
विज्ञापन
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हारचक्कियां के पंचायत भवन में शहीद तिलक राज के शहादत दिवस पर श्रद्धा?
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर के हारचक्कियां के पंचायत भवन में शहीद तिलक राज के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद तिलकराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भगवान बुद्धा चैरिटेबल ब्लड सेंटर वीरता के सहयोग से आयोजित कैंप में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिला परिषद सदस्य एवं युकां जिला अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने कहा कि पुलवामा हमले में तिलक राज ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उनकी याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से जहां युवाओं को शहीदों के जीवन के बारे में जानने का मौका मिलता है, वहीं देशभक्ति की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने शहीद के परिजनों को सम्मानित भी किया।
इस दौरान तिलक राज प्रधान हारचक्कियां, मनजीत राणा प्रधान ठेहड़, हेमराज प्रधान परगोड़, रेखा देवी प्रधान अपर लंज, तमन्ना कुमारी बीडीसी सदस्य ठेहड़-हारचक्कियां, गोपाल उप प्रधान हरनेरा, ओंकार सिंह उप प्रधान हारचक्कियां, बिक्रम सिंह उपप्रधान भ्रूप लाहड़, करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष विशाल, कांगड़ा यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष इशांत चौधरी, राकेश कुमार, सुमन लता, बलबीर, सुनीता देवी सहित युवा मौजूद रहे।