फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Remand of accused of theft in temples extended by three days

Kangra News: मंदिरों में चोरियों के आरोपी का तीन दिन बढ़ा रिमांड

Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Remand of accused of theft in temples extended by three days
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस ने चढ़ियार सिमसा माता मंदिर, रिढी खोली (संसाई) में हुई चोरी के मामले में हिरासत में लिए आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी के पुलिस रिमांड को तीन दिन बढ़ाया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गत दिनों चढ़ियार क्षेत्र के तीन मंदिरों में हुई चोरी की शिकायत पुलिस थाना बैजनाथ में दर्ज करवाई गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना में अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने प्रभारी पुलिस चौकी चढियार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की और प्रभावी नाकाबंदी के दौरान अज्ञात चालक राज कुमार निवासी पुल्लावाला, मोती वांग कॉलोनी पखोवाल रोड, बसंत एवेन्यू, लुधियाना को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

उक्त आरोपी मतकेहढ़ तहसील जोगिंद्रनगर जिला मंडी का रहने वाला है और वर्तमान में पंजाब के लुधियाना में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी से मंदिर से चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए गहन पूछताछ और जांच जारी है। उक्त आरोपी मंडी के धर्मपुर और लंबागांव में हुई चोरियों के मामले में भी शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरी तरफ बैजनाथ के पंडौल रोड में हुई लाखों की चोरी के मामले में भी पुलिस ने चोरी का कुछ सामान बरामद कर लिया है और अभी आरोपियों से जांच चल रही है। वहीं, थाना प्रभारी मुनीश ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed