{"_id":"62aa269c2c070d09780fe296","slug":"reharsal-for-vvip-movment-kangra-news-sml4122467103","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी मूवमेंट की रिहर्सल, बाधा बने लावारिस पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीआईपी मूवमेंट की रिहर्सल, बाधा बने लावारिस पशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसूर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग में कंडवाल से लेकर नूरपुर तक बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला दौरे को लेकर सुरक्षा की लिहाज से इसे वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
बुधवार करीब 11:00 बजे इस मार्ग पर वीवीआईपी मूवमेंट की रिहर्सल की गई। सरकारी वाहनों का विशाल काफिला तेज गति से इस मार्ग से गुजरा। इसी बीच पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडवाल से लेकर नूरपुर तक डेरा डाले लावारिस पशुओं के झुंड मुश्किल खड़ी करते रहे।
एनएच पर पुलिस जवान भी तैनात हैं। इसके बावजूद सड़क पर पशुओं का होना सुरक्षा की पोल खोल रहा है।
सरकार की ओर से लावारिस पशुओं के रखरखाव के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। सरकार ने शराब की प्रति बोतल पर गोवंश संरक्षण के लिए सेस लगाया है। इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान होता दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन
----कोट्स----
वीआईपी मूवमेंट के कारण सुरक्षा के लिहाज से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। सड़क से पशुओं को हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। नूरपुर के सुल्याली में 400 से 500 लावारिस पशुओं के लिए गोसदन बनाया जा रहा है। कुछ ही दिनों में इन्हें वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
-अनिल भारद्वाज, एसडीएम, नूरपुर