{"_id":"69d27a27ad1a1711130984e8","slug":"redesign-of-newgal-bridge-for-lisayadu-road-kangra-news-c-95-1-ssml1019-228048-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लिसयाड़ू सड़क के लिए न्यूगल पुल का दोबारा बनाया डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लिसयाड़ू सड़क के लिए न्यूगल पुल का दोबारा बनाया डिजाइन
Sun, 05 Apr 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। लिसयाड़ू, उवारना, रजनाली के लिए बनाई नई सड़क पर न्यूगल खड्ड के ऊपर बनने वाले पुल का डिजाइन दोबारा तैयार किया गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर की टीम ने इसका डिजाइन तैयार किया है।
इसमें पहले बनी ड्राइंग के बाद फेरबदल किया गया है। एनआईटी की ओर से पुल के किए सर्वे व तैयार किए गए डिजाइन को दिल्ली भेजा गया है। वहां से इसकी अंतिम स्वीकृति के बाद ही पुल का काम शुरू होगा।
विधायक आशीष बुटेल की मांग पर मुख्यमंत्री ने पुल के लिए करीब पौने छह करोड़ बजट भी मंजूर किया था। खड्ड के लंबी व चौड़ी होने पर पुल की लंबाई को 120 मीटर किया गया।
विज्ञापन
रजनाली, लिसयाड़ू, अवारना समेत अन्य गांवों के लोगों को पुल बनने का इंतजार करना पड़ेगा। इन गांवों के लिए पहली बार नागनी से सड़क की सुविधा मिलने जा रही है।
नागनी (चिंबलहार) से लिसयाड़ू सड़क पर न्यूगल खड्ड के ऊपर पुल बनाया जाना है। इस पुल का डिजाइन एनआईटी हमीरपुर की टीम ने सर्वे कर दोबारा तैयार किया है। इसमें कुछ फेरबदल किया गया है। इसे अब फाइनल अप्रूवल के लिए आगे भेजा गया है। अप्रूवल आते ही टेंडर कर दिया जाएगा।
-सार्थक सूद, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग पालमपुर