फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Recruitment started on the third day, 1,322 out, only 224 youth could break the field challenge

Kangra News: तीसरे दिन शुरू हुई भर्ती, 1,322 बाहर, 224 युवा ही तोड़ पाए मैदानी चुनौती

Sun, 23 Feb 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Recruitment started on the third day, 1,322 out, only 224 youth could break the field challenge
धर्मशाला। प्रदेश प्रदेश पुलिस कांंस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पुलिस मैदान धर्मशाला में तीसरे दिन शुरू हुई। शनिवार को बुलाए 2250 अभ्यर्थियों में से 704 अनुपस्थित रहे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए 1546 अभ्यर्थियों में से केवल 224 अभ्यर्थी ही मैदानी परीक्षा को पार सके। शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ सहित ऊंची और लंबी कूद में 1,322 अभ्यर्थी बाहर हो गए। भर्ती प्रक्रिया पुलिस मैदान धर्मशाला में देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन

प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान पहले 100 मीटर दौड़ करवाई जा रही है। फिर लंबी और ऊंची कूद के बाद 1500 मीटर दौड़ करवाई जा रही है। ग्राउंड टेस्ट में हर प्रक्रिया की अलग-अलग बिंदुओं से वीडियोग्राफी की जा रही है। साथ ही ड्राेन से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि लंबी और ऊंची कूद में अभ्यर्थी को तीन मौके दिए जा रहे हैं। पहले दिन 2250 अभ्यर्थियों को ग्राउंड टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1546 अभ्यर्थी पहुंचे। इनमें से 224 अभ्यर्थी ही आगामी चरण के लिए पास हुए हैं। भर्ती सुबह सात बजे शुरू हो रही है, लेकिन यदि अभ्यर्थी सुबह छह बजे रिपोर्ट करते हैं तो पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


सीरियल नंबर से हो रही प्रक्रिया
एसपी ने बताया कि किसी के एडमिट कार्ड पर कोई दूसरा अभ्यर्थी न आए, इसके लिए अभ्यर्थी के आधारकार्ड, फोटो, दस्तावेजों, एडमिट कार्ड को मैच करने के लिए एक टीम बनाई है। अभ्यर्थियों को एक नंबर दिया जा रहा है, उस सीरियल नंबर के तहत ही पूरी भर्ती प्रक्रिया को करवाया जा रहा है। यही नहीं, अभ्यर्थी के हर प्रक्रिया से गुजरने के दौरान उस सीरियल नंबर को जांचा जा रहा है, जिससे कि कोई भी अभ्यर्थी, किसी अन्य की जगह भर्ती प्रक्रिया में शामिल न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed