फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Reconciliation: In Jaisinghpur, women voters will be in command while in Palampur and Baijnath, male voters will be in command.

Kangra News: सुलह-जयसिंहपुर में महिलाओं तो पालमपुर और बैजनाथ में पुरुष मतदाताओं के हाथ होगी कमान

Tue, 16 Apr 2024 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Reconciliation: In Jaisinghpur, women voters will be in command while in Palampur and Baijnath, male voters will be in command.
पालमपुर (कांगड़ा)। लोकसभा चुनाव में इस बार सुलह और जयसिंहपुर में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक हैं। जबकि पालमपुर और बैजनाथ में महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाता अधिक हैं। इससे सुलह और जयसिंहपुर में हर प्रत्याशी को लीड दिलाने की जिम्मेवारी महिलाओं और पालमपुर और बैजनाथ में पुरुषों के हाथों होगी। आंकड़ों के मुताबिक सुलह में 51,863 पुरुष और 52,749 महिला मतदाता हैं और जयसिंहपुर में 41,328 पुरुष तो 42,826 महिला मतदाता है। इससे सुलह में 886 महिला और जयसिंहपुर में 1498 महिला मतदाता पुरुषों के मुकाबले अधिक है। पालमपुर में 37,855 पुरुष और 37,335 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन


बैजनाथ में 44,347 पुरुष और 43,593 महिला मतदाता है। इसमें पालमपुर में महिलाओं के मुकाबले पुरुष 520 और बैजनाथ में 754 पुरुष अधिक मतदाता हैं। इससे पालमपुर और बैजनाथ में पुरुष जबकि सुलह और जयसिंहपुर में जीत-हार की कमान महिलाएं के हाथ होगी। पालमपुर में 75,190, जयसिंहपुर में 84,154 और बैजनाथ में 87,940 महिला और पुरुष मतदाता है। जबकि प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र माना जाने वाला 130 बूथों वाले सुलह क्षेत्र में सबसे अधिक 1 लाख 4 हजार 464 पुरुष और महिला मतदाता है। इसके अलावा कुछ पोस्टल बेल्ट वोट भी अलग से होंगे। जबकि जयसिंहपुर में एक किन्नर मतदाता भी है। अब देखना है कि मतदान के दिन कितने पुरुष और महिलाएं इन चार विधानसभा में अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed