फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ravi becomes President of the Dhiman Mahasabha Nagrota Bagwan Block

Kangra News: रवि बने धीमान महासभा खंड नगरोटा बगवां के अध्यक्ष

Mon, 31 Aug 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 31 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ravi becomes President of the Dhiman Mahasabha Nagrota Bagwan Block
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। धीमान महासभा खंड नगरोटा बगवां की संगठनात्मक चुनावी बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें रवि कुमार धीमान को सर्वसम्मति से खंड का नया प्रधान चुना गया। सभा सदस्य प्रीतम धीमान ने बताया कि चुनाव अश्वनी धीमान और दिलीप सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से हुए। नई कार्यकारिणी में रघुवीर सिंह धीमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह को उपाध्यक्ष, सतीश धीमान को महासचिव, प्रताप धीमान को कोषाध्यक्ष, बालक राम धीमान को मुख्य सलाहकार, गोल्डी धीमान को कानूनी सलाहकार और अजय धीमान को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में नवनिर्वाचित प्रधान रवि कुमार को आगामी एक माह के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार करने का अधिकार भी सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed