फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ravana of 25 feet will burn today in Police Ground Dharamsala

पुलिस मैदान धर्मशाला में आज जलेगा 25 फुट का रावण

Thu, 14 Oct 2021 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Ravana of 25 feet will burn today in Police Ground Dharamsala
धर्मशाला के पुलिस मैदान में दशहरा के लिए तैयार किए गए रावण के पुतले को अंतिम रूप देते कारीगर। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में दशहरा उत्सव पर 25 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके अलावा 20-20 फीट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

वीरवार को दशहरा कमेटी कचहरी अड्डा ने पुलिस मैदान में लंका दहन और अक्षय कुमार का पुतला जलाया। इस दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कमेटी के प्रधान प्रेम कटोच ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए कमेटी ने नवमी पर लंका दहन के साथ अक्षय कुमार का पुतला जलाया। जबकि शुक्रवार को दशहरा पर सुबह भव्य झांकियों के बाद शाम को रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को दहन होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल बतौर मुख्यातिथि शिकरत करते हुए पुतलों को दहन करेंगे। रामलीला कमेटी कोतवाली बाजार का दशहरा दाड़नू मैदान में मनाया जाएगा। इसके अलावा दाड़ी और पास्सू में भी रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालमपुर में इस बार भी नहीं मनेगा उपमंडल स्तर का दशहरा
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में उपमंडल स्तर पर मनाया जाना वाला दशहरा इस बार भी शुक्रवार को नहीं मनाया जाएगा। कोविड-19 के चलते दशहरे को स्थगित कर दिया है। कोरोना के चलते पालमपुर का दशहरा दो साल से नहीं मनाया जा रहा है।

पालमपुर में मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव पर करीब दस हजार लोग जुटते थे। तैयारियां करीब एक माह पहले ही पुतले बनाने के साथ शुरू हो जाती थीं। उधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद ने कहा कि कोरोना के चलते पालमपुर में इस बार भी दशहरा नहीं मनाया जाएगा। इस बारे प्रशासन से भी बात हुई थी। वहीं एसडीएम डा. अमित गुलेरिया ने कहा कि कोविड-19 के गाइड लाइन के मुताबिक भारी भीड़ के चलते दशहरा पर्व की अनुमति नहीं है, जिस कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed