फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rationing at the petrol pump in Kotwali Bazaar, oil is available within limits

Kangra News: कोतवाली बाजार के पेट्रोल पंप पर राशनिंग, लिमिट में मिल रहा तेल

Tue, 31 Mar 2026 07:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
Rationing at the petrol pump in Kotwali Bazaar, oil is available within limits
धर्मशाला के कोतवाली बाजार के पैट्रोल पंप पर दोपहिया वाहन में पैट्रोल भरवाते हुए वाहन चालक। अमर 
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला के हृदय स्थल कोतवाली बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर तेल की कमी के चलते राशनिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है। सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच पंप प्रबंधन दोपहिया वाहनों को अधिकतम 200 रुपये और चौपहिया वाहनों को केवल 1000 रुपये तक का ही पेट्रोल दे रहा है, ताकि स्टॉक को लंबे समय तक चलाया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि धर्मशाला का यह पेट्रोल पंप सबसे व्यस्त केंद्रों में से एक है, जहां रोजाना सैकड़ों निजी और सरकारी वाहन ईंधन भरवाते हैं। बताया जा रहा है कि पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के तेल की भारी मांग के चलते हिमाचल के लिए आने वाली गाड़ियां कम हो गई हैं। सप्लाई चेन में आए इस व्यवधान के कारण ही पंप पर कटौती लागू करनी पड़ी है, हालांकि शहर के अन्य पंपों पर अभी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, पंप प्रबंधक दविंद्र पठानिया ने बताया कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। सोमवार को भी डीजल और पेट्रोल के छह-छह हजार लीटर के दो टैंकर पहुंचे हैं। सीमित मात्रा में तेल वितरण केवल एक एहतियाती कदम है, ताकि अगर आगामी दिनों में टैंकर समय पर न पहुंचे तो इमरजेंसी सेवाओं और आम जनता को पूरी तरह खाली हाथ न लौटना पड़े। अगर आगे तेल के टेंकर नहीं आते हैं तो समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed