{"_id":"678bbc76320902ddd900aa97","slug":"ration-card-activated-after-e-kyc-now-six-and-a-half-thousand-consumers-will-be-able-to-get-cheap-ration-kangra-news-c-95-1-kng1005-162288-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ई-केवाईसी के बाद राशन कार्ड चालू, अब साढ़े छह हजार उपभोक्ताओं को मिल पाएगा सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ई-केवाईसी के बाद राशन कार्ड चालू, अब साढ़े छह हजार उपभोक्ताओं को मिल पाएगा सस्ता राशन
Sun, 19 Jan 2025 08:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 19 Jan 2025 08:05 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा-चंबा के उपभोक्ताओं के लिए राहत, समय पर ई-केवाईसी न करवाने के चलते ब्लॉक किए थे राशन कार्ड
अब मोबाइल एप सहित डिपुओं में जाकर उपभोक्ता करवा रहे ई-केवाईसी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा और चंबा के साढ़े छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अब उचित मूल्य की दुकानों में सस्ता राशन मिल जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से पिछले दो दिनाें में 12 सौ से अधिक राशन कार्ड अन ब्लॉक किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में उपभोक्ताओं की ओर से राशनकार्डों की ई-केवाईसी समय पर न करने पर विभाग की ओर से राशनकार्डों को ब्लाॅक कर दिया था। इससे केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को राशन मिल पा रहा था, जिन्होंने ई-केवाईसी करवाई थी।
विभाग की ओर से उठाए गए कदम के दौरान कांगड़ा-चंबा के 90 हजार के करीब राशनकार्डों को ब्लॉक किया था। ब्लॉक हुए राशनकार्डों में से अभी तक 1236 राशन कार्ड ही अन ब्लॉक हो पाए हैं। कांगड़ा में 3186 उपभोक्ताओं के 625 राशनकार्ड और चंबा के 3482 उपभोक्ताओं के 611 राशनकार्ड अन ब्लॉक हुए हैं। विभाग की ओर से उन्हीं राशनकार्डों को अन ब्लॉक किया जा रहा है, जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी पूरी कर ली है। उचित मूल्य की दुकानों के उपभोक्ता खाद्य आपूर्ति विभाग के एप एचपीईपीडीएस के माध्यम से घर बैठे ईकेवाईसी करवा सकते है। इसके अलावा डिपुओं और लोकमित्र केंद्र में अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
जिला कांगड़ा और चंबा में अभी तक 6668 उपभोक्ताओं ने ही अपनी ई-केवाईसी करवाई है। जिसके चलते 1236 राशनकार्ड ही अभी तक अनब्लाॅक हो पाए है। विभाग की ओर से केवल वहीं राशनकार्ड अन ब्लॉक हो रहे हैं, जो अपनी ई-केवाईसी पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
- पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले विभाग, कांगड़ा-चंबा
-- -- -- -- -