Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rare musk deer spotted in Hudan Bhatori of Pangi

Kangra News: पांगी की हुडान भटोरी में दिखा दुर्लभ कस्तूरी हिरण

Wed, 25 Feb 2026 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rare musk deer spotted in Hudan Bhatori of Pangi
चंबा। दुनिया से विलुप्त हो रहीं वन्य जीवों की दुर्लभ प्रजातियां पांगी के जंगलों में फलती-फूलती नजर आ रही हैं। पहले जहां कैमरों में बर्फानी तेंदुए की तस्वीरें कैद हुईं तो वहीं अब कस्तूरी हिरण हुडान भटोरी के जंगलों में देखा गया है। इसकी तस्वीरें भी वन रक्षक ने अपने कैमरे में कैद की हैं। इनको वन विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर भी साझा किया है। इन दोनों प्रजातियों का इन जंगलों में पाया जाना वन्य प्राणी विभाग के लिए शुभ संकेत है अन्यथा इन दुर्लभ जीवों को देखने के लिए दुनिया तरस रही है। क्योंकि, अवैध शिकार के कारण ये दोनों प्रजातियां दुनिया से विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में पांगी में वन विभाग ने इन जीवों की सुरक्षा करने के लिए कदमताल शुरू कर दी है। वनरक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन वन्य जीवों के संरक्षण के लिए निगरानी बढ़ाएं। रात के समय भी जंगलों में पेट्रोलिंग करे, जिससे कोई भी शिकारी इन जीवों का अवैध शिकार करने के लिए जंगलों में न जा सके। उधर, वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि बर्फानी तेंदुए के साथ कस्तूरी हिरण की तस्वीरें भी पांगी के जंगलों में कैद हुई हैं। इन दुर्लभ जीवों की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed