फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajveer and Nirosa were the winners in the Under-11 badminton singles competition.

Kangra News: अंडर-11 बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता में राजवीर और निरोसा रहे विजेता

Sun, 12 Oct 2025 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Oct 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
Rajveer and Nirosa were the winners in the Under-11 badminton singles competition.
धर्मशाला इंडोर स्टे​डियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता ​खिलाड़ी मुख्याति​थि के स
एकल और युगल मुकाबलों के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में में आयोजित जिला स्तरीय मिनी अंडर-11 और सब जूनियर अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता कि अंडर-11 लड़कों के एकल मुकाबले में राजवीर सिंह पटियाल विजेता और आदर्श उपविजेता रहे। अंडर-11 लड़कियों के एकल मुकाबले में निरोसा रावत विजेता और हजल भाटिया उपविजेता रहीं।
अंडर-13 लड़कों के एकल मुकाबले में राजवीर राणा विजेता, तन्मय आर्य उपविजेता और लड़कियों के वर्ग में आराध्या विजेता और रावया धीमान उपविजेता रहीं। अंडर-11 लड़कों के युगल मुकाबले में राजवीर सिंह पटियाल एवं आदर्श विजेता और आयुष्मान पंडित एवं तरशीत उपविजेता रहे।
विज्ञापन

इसी आयु वर्ग में लड़कियों के युगल मुकाबले में निरोसा रावत एवं हजल भाटिया विजेता और यशस्विनी चौधरी एवं कृषिका उपविजेता रहीं। अंडर-13 लड़कों के युगल मुकाबले में राजवीर राणा-तन्मय आर्य की जोड़ी विजेता और आरव एवं दर्श चौरसिया उपविजेता रहे। लड़कियों के युगल मुकाबले में आराध्या एवं रावया धीमान विजेता और निधि एवं रिद्धिमा की जोड़ी उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एकल मुकाबले के पहले चार खिलाड़ियों और युगल मुकाबले के विजेता एवं उपविजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सभी खिलाड़ी 12 से 14 अक्तूबर तक शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आशीष गर्ग की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी सुनील मनोचा, विशाल मिश्रा, संदीप ढींगरा, विक्रम चौधरी, विलास हंस सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed