{"_id":"6a8efc29493020887b08b6aa","slug":"rajiv-gandhi-nature-park-in-jawali-becomes-a-hangout-for-drug-addicts-video-goes-viral-kangra-news-c-95-1-kng1037-252358-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जवाली में राजीव गांधी नेचर पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जवाली में राजीव गांधी नेचर पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा, वीडियो वायरल
Thu, 27 Aug 2026 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। जवाली में देहर खड्ड के किनारे स्थित राजीव गांधी नेचर पार्क में असामाजिक गतिविधियों के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में करीब 30 वर्ष पहले स्थापित यह पार्क अब परिवारों और बच्चों के बजाय कथित तौर पर नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है।
इससे पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई युवक-युवतियां पढ़ाई का बहाना बनाकर स्कूल-कॉलेज जाने के बजाय पार्क का रुख कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों को टोकने पर वे अक्सर विवाद और बहसबाजी पर उतारू हो जाते हैं।
पार्क का माहौल खराब होने के चलते आम परिवारों और बच्चों ने यहां आना लगभग बंद कर दिया है। मामले को लेकर एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने कहा कि फिलहाल उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है, लेकिन शिकायत मिलते ही पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, डीएसपी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस पार्क में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाएगी। सार्वजनिक स्थान पर नियम तोड़ने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।