फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajat of Palampur won silver medal in National Power Lifting Competition

Kangra News: पालमपुर के रजत ने राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Tue, 29 Jul 2025 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
Rajat of Palampur won silver medal in National Power Lifting Competition
फोटो अपना मेडल लेते हुए रजत कपूरस्त्रोत आयोजक
पालमपुर (कांगड़ा)। हरियाणा के करनाल में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता रॉ 2025 में एक बार फिर पालमपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजत ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। रजत कपूर ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता रॉ 2025 में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। साथ ही इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए मेडल जीत कर रजत कपूर चौथी बार नेशनल चैंपियन बन गए हैं।
विज्ञापन

रजत कपूर इससे पहले भी बहुत सी प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश के लिए मेडल जीत चुके हैं। इसमें 2023 में यूएई में हुई इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत कपूर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए कई मेडल जीते थे। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी उनकी पीठ थपथपाई थी। रजत कपूर ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे मुख्य कोच निखिल गौतम का मार्गदर्शन और अथक परिश्रम भी सराहनीय है, जिनकी मेहनत से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed