फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajat Chandel tied the knot on the hill song

Kangra News: रजत चंदेल ने पहाड़ी गाने पर बांधा समां

Thu, 19 Jan 2023 08:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Rajat Chandel tied the knot on the hill song
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पंजीकृत शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने अपना पहला स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विवि के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद ने बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन संघ के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. राकेश ठाकुर ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में रजत चंदेल की पहाड़ी गानों ने वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर ऑनलाइन सदस्यों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद ने संघ को पहले स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकेतर और शिक्षक संघ विश्वविद्यालय के आधार स्तंभ हैं। विश्वविद्यालय शिक्षकेतर संघ की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रय़ासरत है। समय-समय पर इस संबंध में कदम उठाए गए हैं और भविष्य में भी उठाए जाएंगे। वहीं इस मौके पर विवि शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. राकेश ठाकुर ने संघ के सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के प्रधान मुनीष वशिष्ट ने संघ की स्थापना के एक साल पूरा होने पर सभी सदस्यों के सहयोग पर आभार जताया। इस मौके पर शाहपुर परिसर के प्रयोगशाला परिचर राजेश ने डॉ. कुमार विश्वास की कविता कोई दीवाना कहता है पेश की। वहीं रजत चंदेल ने फिल्मी और पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। विनम्र पराशर ने फिल्मी गाने की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप. कुलसचिव हेमराज, सहायक निदेशक राजभाषा संजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता रिषभ शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी डा. पूजा अवस्थी संघ के उपप्रधान मनीष वशिष्ट, संयुक्त सचिव अमित कुमार, मीडिया प्रभारी अजय कुमार और कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा, समरजीत सिंह, जय ठकराल, विनीत शर्मा, रमेश बिश्नोई, राहुल कुमार, विक्की भारद्वाज और सोनम बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed