फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajasthan cadets won accolades with their Ghoomar dance

Kangra News: राजस्थान के कैडेट्स ने घूमर नृत्य से लूटी वाहवाही

Fri, 13 Jun 2025 07:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan cadets won accolades with their Ghoomar dance
धर्मशाला के ​हिमट्रेक कैंप के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओ को सम्मानित करते हुए मुख्यात
ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपेडिशन हिमट्रैक-2025 के तहत हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपेडिशन हिमट्रैक-2025 के तहत धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिमला ग्रुप के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल एएस बैंस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कर्नल बैंस के साथ उनके परिवार ने भी इस समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में हर डायरेक्टोरेट ने अपने राज्य की विशिष्ट लोक कलाओं को प्रदर्शित कर दर्शकों का मन मोहा। राजस्थान के कलाकारों ने घूमर नृत्य पेश किया, जबकि उत्तराखंड की टीम ने लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। समग्र सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजस्थान डायरेक्टोरेट ने हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


निबंध लेखन प्रतियोगिता के जूनियर विंग में प्रथम पुरस्कार कैडेट आरुषि शर्मा (जम्मू-कश्मीर डायरेक्टोरेट), द्वितीय पुरस्कार हीर लेखक (उत्तराखंड डायरेक्टोरेट), सीनियर विंग में प्रथम पुरस्कार मेहक यादव (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट), द्वितीय पुरस्कार भवानी (जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख डायरेक्टोरेट) ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप एडजुटेंट और पीआरओ कैप्टन डॉ. मोनिका शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सीनियर (जेसीओ) सूबेदार सुरेश और ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार संतोष सिंह के प्रयासों की सराहना की गई, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed