फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Raja Khas becomes the state's first solar model village, will get one crore rupees

Kangra News: राजा खास बना प्रदेश का पहला सौर मॉडल गांव, मिलेंगे एक करोड़ रुपये

Thu, 29 May 2025 12:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:18 PM IST
विज्ञापन
Raja Khas becomes the state's first solar model village, will get one crore rupees
फाइल फोटो।
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के इंदौरा उपमंडल का राजा खास गांव अब हिमाचल प्रदेश का पहला सौर मॉडल गांव बन गया है। इस उपलब्धि के साथ गांव को सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की ग्रांट भी दी जाएगी, ताकि इसे पूरी तरह से सोलर पावर्ड गांव में बदला जा सके।
विज्ञापन


यह जानकारी मंगलवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले के 43 गांवों को इस योजना के लिए नामित किया गया था। इनमें छह माह तक सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा चली। इनमें राजा खास गांव ने सर्वाधिक सोलर इंस्टॉलेशन कर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि अब सरकार द्वारा नामित ‘मॉडल सोलर विलेज कार्यान्वयन एजेंसी’ राजा खास गांव को सोलर पावर्ड विलेज में बदलने के लिए एक डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करेगी और इसके क्रियान्वयन पर काम शुरू किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, विद्युत परिषद के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर, विशाल ठाकुर, कुलबीर और हिम ऊर्जा के कनिष्ठ अभियंता गोपाल समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत परिषद कर रही योजना का क्रियान्वयन

बैठक में परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा एवं डीएलसीसी के सदस्य सचिव रमेश ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का क्रियान्वयन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड कर रही है। योजना के मुख्य घटकों में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए), सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संतृप्ति, स्थानीय निकायों को प्रोत्साहन राशि, और आदर्श ऊर्जा ग्राम का विकास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed