{"_id":"68487ebe1ec809cddd047669","slug":"raja-ka-talab-school-has-not-got-a-sanskrit-teacher-for-five-years-kangra-news-c-95-1-ssml1020-180700-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राजा का तालाब स्कूल को पांच साल से नहीं मिला संस्कृत का अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राजा का तालाब स्कूल को पांच साल से नहीं मिला संस्कृत का अध्यापक
Wed, 11 Jun 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पीएमश्री योजना में शामिल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है। विद्यालय में पिछले पांच वर्षों से संस्कृत का कोई शिक्षक तैनात नहीं है। इसके अलावा कॉमर्स प्रवक्ता का पद खाली है। साथ ही डीपीई और पीटीई के पद तीन साल से रिक्त हैं। विद्यालय में वर्तमान में 600 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से केवल कक्षा छठी से 10वीं में 250 से अधिक छात्र संस्कृत जैसे मूल विषय से वंचित हैं। साथ ही, जमा एक और दो के छात्र वाणिज्य विषय की पढ़ाई के लिए शिक्षक न होने से परेशान हैं। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. इंद्र सिंह ने कहा कि खाली पदों को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक को जानकारी दे दी है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अजय संबियाल का कहना है कि राजा का तालाब में खाली चल रहे संस्कृत के अध्यापक और पीटीई के रिक्त पद को जल्द भरने का प्रयास रहेगा। वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन का कहना है कि राजा का तालाब के स्कूल के डीपीई और कॉमर्स के रिक्त चल रहे पदों का अधिकारियों से बैठक में उठाए। इस विषय में हाई अथॉरिटी को अवगत करवा दिया जाएगा।
रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। राजा का तालाब स्कूल के रिक्त पदों को लेकर किसी ने बताया नहीं। ऐसे में जब कोई अवगत करवाएगा, तभी समस्या का हल होगा। जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, स्कूलों में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
भवानी सिंह पठानिया, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक
रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। राजा का तालाब स्कूल के रिक्त पदों को लेकर किसी ने बताया नहीं। ऐसे में जब कोई अवगत करवाएगा, तभी समस्या का हल होगा। जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, स्कूलों में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
भवानी सिंह पठानिया, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक