फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Raja Ka Talab market will remain closed on the last Tuesday of every month

Kangra News: हर माह अंतिम मंगलवार को बंद रहेगा राजा का तालाब का बाजार

Sat, 22 Feb 2025 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 22 Feb 2025 07:16 AM IST
विज्ञापन
Raja Ka Talab market will remain closed on the last Tuesday of every month
व्यापार मंडल राजा का तालाब के पदा​धिकारी और सदस्य बैठक के बाद। -स्रोत: व्यापार मंडल
राजा का तालाब (कांगड़ा)। व्यापार मंडल राजा का तालाब की विशेष बैठक शुक्रवार को प्रधान बलजीत बड़ोतरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चेयरमैन पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

उपप्रधान मनोज धीमान ने डॉक्टर, सब्जी, हलवाई की दुकानों के अतिरिक्त अन्य सभी दुकानदारों से महीने के अंतिम मंगलवार को सामूहिक रूप से दुकानें बंद रखने का आग्रह किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। शौचालयों की सफाई व अन्य आवश्यक खर्चों के लिए प्रत्येक दुकानदार से प्रति माह 50 रुपये लेने का प्रावधान भी किया गया। इसके अलावा, किसी दुकानदार की मृत्यु पर दो घंटे के लिए बाजार की सभी दुकानें बंद रखने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में बाहरी क्षेत्र से आने वाले पैदल या वाहनों में लाकर बाजार में सामान में बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी फैसला लिया। इसके साथ ही क्षेत्र में ट्रेड फेयर आयोजित न करवाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में उपप्रधान मनोज धीमान, विपिन वर्मा, रोहित चौधरी, सह सचिव रामनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित मनकोटिया, मुख्य सलाहकार रविंद्र बड़ोतरा सहित अन्य दुकानदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed