{"_id":"6670ac603119272e980235a4","slug":"rain-on-the-head-drains-incomplete-houses-and-shops-in-danger-kangra-news-c-95-1-ssml1008-137773-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बरसात सिर पर, नालियां अधूरी, घरों और दुकानों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बरसात सिर पर, नालियां अधूरी, घरों और दुकानों को खतरा
Tue, 18 Jun 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
जसूर(कांगड़ा)। कंडवाल से बोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की कछुआ चाल के कारण लोगों और कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जसूर के साथ लगते जाच्छ में प्रभावितों का कहना है कि व्यावसायिक परिसरों और घरों के साथ फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से कई माह नालियां खोदी गईं थीं, जो कि अभी तक भरी नहीं गई हैं। अब बरसात में उनकी दुकानों और घरों पर खतरा मंडराने लगा है।
इस संबंध में एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी को इस बारे में जल्द कार्रवाई करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसी बीच जसूर व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल ने राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण और फोरलेन कंपनी के अधिकारी वर्ग के साथ मिलकर जसूर में फ्लाईओवर ब्रिज के पिल्लरों के आसपास पड़े मलबे और सड़कों पर जमी मिट्टी को जल्द हटाने की मांग की गई है। व्यापार मंडल जसूर के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव राजू ने कहा कि शिष्टमंडल को अधिकारी वर्ग की ओर से उनकी मांगों पर जल्द गौर करने का भरोसा दिलाया गया है।