फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain in the plains, snowfall on Dhauladhar caused mercury, increased cold

बारिश ने बढ़ाई धान की फसल कटाई में लगे किसानों की आफत

Sun, 17 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rain in the plains, snowfall on Dhauladhar caused mercury, increased cold
हो गई ठंड... धर्मशाला में रविवार को हल्की बारिश के साथ ही मौसम ठंडा हो गया। धर्मशाला के कचहरी अड्डा ? - फोटो : Kangra
धर्मशाला/पालमपुर। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला कांगड़ा में रविवार सुबह से ही कई क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं, धौलाधार की ऊंची चोटियों पर सुबह से ही हल्का हिमपात शुरू हो गया। इससे तापमान में गिरावट आई और ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। उधर, धान की कटाई में लगे किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

किसानों ने सुबह जल्दी उठकर काटी फसल को ढकने का काम शुरू कर दिया। कई किसानों की फसल खेतों में भीग गई। इससे किसानों को एक बार फिर से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान रविंद्र राणा, रोशन लाल, गुडी देवी, कृष्ण कुमार, चुनी लाल, जोवन सिंह, युवराज, उत्तम गोस्वामी, तान सिंह समेत कई किसानों का कहना है कि उनकी धान की फसल खेतों में रखी भीग गई। इसके अलावा निकाले गए धान भी भीगे हुए घर लाने पड़े। उन्होंने कहा कि बारिश अधिक हुई तो उनकी धान की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed