फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain in plains, snowfall on Dhauladhar hills

Kangra News: मैदानी इलाकों में बारिश, धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी

Wed, 26 Feb 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rain in plains, snowfall on Dhauladhar hills
धर्मशाला में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से बचने के लिए शॉल ओढ़े लोग।संवाद - फोटो : संवाद
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मंगलवार को एक बार मौसम में फिर अपना मिजाज बदला है। मंगलवार सुबह से ही मौसम खराब रहा। वहीं, दोपहर बाद धर्मशाला में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया और शाम के समय तेज बारिश हुई। धौलाधार की पहाड़ियों पर रुक-रुककर हिमपात भी होता रहा। बारिश होने से गेहूं सहित अन्य फसलों को संजीवनी मिल गई है। बारिश होने से किसानों ने भी राहत की सांस तो ली है, मगर मौसम विभाग की ओर से जारी पांच दिन के अलर्ट के चलते बेलदार सब्जियों को लगाने के लिए किसानों को इंतजार करना होगा। मौसम ठंडा होने और जमीन में नमी अधिक होने से बीज खेतों में सड़ सकते हैं।
विज्ञापन


जिला कांगड़ा में मंगलवार का हुई बारिश से जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को संजीवनी मिली है। मौसम विभाग की ओर से अभी बारिश का अलर्ट बताया गया है, जिससे पेयजल सोर्स और रिचार्ज हो जाएंगे और पानी की किल्लत दूर होगी। धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी से खड्डों-नालों में जलस्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन

- दीपक गर्ग, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed