{"_id":"68f0f98564d845c4ca00cd88","slug":"rai-singh-and-raghuveer-singh-became-general-secretaries-of-obc-morcha-kangra-news-c-95-1-kng1024-201484-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राय सिंह और रघुवीर सिंह बने ओबीसी मोर्चा के महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राय सिंह और रघुवीर सिंह बने ओबीसी मोर्चा के महामंत्री
Fri, 17 Oct 2025 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:25 AM IST
विज्ञापन
ओबीसी मोर्चा जिला देहरा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने घोषित की कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ओबीसी मोर्चा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राम लोक धनोटिया और जिला अध्यक्ष अजय खट्टा से विचार-विमर्श एवं चर्चा के बाद जिला पदाधिकारियों एवं जिला कार्यकारिणी की नियुक्तियां कर दी हैं। इसमें विजय कुमार, सवाई लाल, वरुण धीमान और विजय कुमार (जसवां परागपुर) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राय सिंह और रघुवीर सिंह को महामंत्री बनाया गया है।
सुरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, रमेश चंद और अमर धीमान, अमर चंद, आंचल सिंह और प्रमोद कुमार को सचिव बनाया गया है। नरेश मेहरा को प्रवक्ता, पृथ्वी सिंह और योगेश धीमान को मीडिया संयोजक, विकाश तलवाड़ को आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर प्रकाश चंद, दुनी चंद, बुद्धि सिंह, मदन लाल, संजीव कुमार, चरण दास, लाल चंद, सुभाष चंद, प्रकाश चौधरी, यशपाल सिंह, तुलसी राम, हेम राज, प्रीतम चंद को शामिल किया गया है। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि नवगठित टीम ओबीसी सशक्तीकरण, संगठन सुदृढ़ीकरण और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया।