{"_id":"6afb5d6f41c1b809020c3575","slug":"radiologist-takes-charge-at-palampur-hospital-kangra-news-c-95-1-kng1046-266104-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट ने संभाला कार्यभार
Tue, 17 Nov 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में नए रेडियोलॉजिस्ट अश्वनी ठाकुर के कार्यभार संभालने के साथ ही सोमवार से अल्ट्रासाउंड की सुविधा फिर से शुरू हो गई है।
अस्पताल में नवंबर 2025 से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा था। इसके कारण करीब एक साल से अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप थीं। इस वजह से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
मजबूरी में लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। निजी लैब में अल्ट्रासाउंड करवाने पर 1,000 से 1,500 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ता था।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल पालमपुर में रोजाना करीब एक हजार की ओपीडी रहती है। यहां पालमपुर, सुलह, बैजनाथ और जयसिंहपुर सहित आसपास के कई विधानसभा क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अब अस्पताल में ही कम शुल्क पर अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होने से सैकड़ों मरीजों को रोजाना सीधा लाभ मिलेगा।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट अश्वनी ठाकुर ने पदभार संभाल लिया है। अब अस्पताल में सोमवार से अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। इससे अब अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं आएगी। -डॉ. तिलक भागड़ा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल पालमपुर