फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Purchase of wheat crop remained zero on the first day

Kangra News: पहले दिन शून्य रही गेहूं की फसल की खरीद

Wed, 09 Apr 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 09 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Purchase of wheat crop remained zero on the first day
किसानों ने कहा- अभी तक शुरू नहीं की फसल की कटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। गेहूं की खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार को खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं लेकिन पहले दिन कोई भी किसान फसल बेचने के लिए नहीं पहुंचा। किसानों का कहना है कि वे अपनी फसलें बैसाखी के दौरान काटना शुरू करते हैं। पंजाब के साथ लगते इंदौरा के मंड और फतेहपुर की निचली बेल्ट में हिमाचल में सबसे पहले फसल तैयार होकर केंद्रों में बेचने के लिए पहुंचाई जाती हैं लेकिन इस बार अभी तक इस क्षेत्र में भी फसल तैयार नहीं हुई है। इसके चलते फसलों की कटाई कर अगले डेढ़ सप्ताह में फसल मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगी।

इंदौरा क्षेत्र के देशराज, त्रिलोक सिंह, करनैल सिंह, अमन और सुमित इत्यादि किसानों का कहना है कि विभाग ने खरीद केंद्र तो शुरू हो गए हैं लेकिन अभी तक किसानों की फसलें तैयार नहीं हुई हैं। नूरपुर के किसानों का कहना है कि अभी तक फसल को तैयार होने में लगभग 15 से 20 दिन लगेंगे। खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग कांगड़ा-चंबा के नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पहले दिन कोई भी किसान मंडियों में फसल बेचने के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed