फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Punjab, Haryana, Navy and Army teams reached the semi-finals

Kangra News: पंजाब, हरियाणा, नेवी और आर्मी की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

Tue, 03 Mar 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Punjab, Haryana, Navy and Army teams reached the semi-finals
पंचरूखी में चल रही राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन ​भिड़ते ​खिलाड़ी। संवाद
पंचरूखी (कांगड़ा)। पंचरुखी में चल रही 22वीं अखिल भारतीय डाॅ. वाईएस परमार वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, नेवी और आर्मी की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता में आठ मुकाबले खेले गए। इसमें पहले मैच में भारतीय सेना की टीम ने आईवीआई को 3-1 से पराजित किया। हरियाणा की टीम ने रेलवे को 3-2 से हराया। भारतीय नेवी की टीम ने हिमाचल की टीम को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में पंजाब की टीम ने इनकम टैक्स की टीम को 3-0 से हराया। पांचवें मैच में रेलवे की टीम ने आईवीआई की टीम को 3-0 से पराजित किया। छठे मैच में भारतीय सेना की टीम ने हरियाणा को 3-2 से पछाड़ा। सातवें मैच में पंजाब की टीम ने भारतीय नेवी की टीम को 3-0 से पराजित किया। इसके अलावा अंतिम मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने इनकम टैक्स की टीम को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय नेवी और भारतीय सेना के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि पंजाब और हरियाणा में दूसरा सेमीफाइनल होगा। सेमीफाइनल में विजेता रहने वाली टीमों में खिताब के लिए भिड़ंत होगी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा मौजूद रहे। मंगलवार को समापन समारोह में उपायुक्त हेमराज बैरवा विजेता टीम को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed