{"_id":"6ae487e6575159339b0a5994","slug":"provided-guidance-to-volunteers-at-kunsal-school-kangra-news-c-399-1-sml1012-546419-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कुंसल स्कूल में स्वयंसेवियों का किया मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कुंसल स्कूल में स्वयंसेवियों का किया मार्गदर्शन
विज्ञापन
कुंसल (बैजनाथ)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंसल में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। समाजसेवी और सेवानिवृत्त कैप्टन संसार चंद राणा ने शिविर का उद्घाटन किया।
राणा ने समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय भाटिया भी उपस्थित रहे। भाटिया ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी राजेश शर्मा और सुमेधा अवस्थी शिविर के सफल संचालन में भूमिका निभा रहे हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवी विद्यार्थी विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। संवाद