{"_id":"67fa586e1c8498d4780efaaa","slug":"protest-against-expulsion-of-pensioner-welfare-association-officials-kangra-news-c-95-1-kng1004-172998-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों के निष्कासन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों के निष्कासन का विरोध
Sun, 13 Apr 2025 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:39 AM IST
विज्ञापन
रैत खंड कार्यकारिणी ने एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी का चुनाव जल्द करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की रैत खंड इकाई ने जिला कांगड़ा अध्यक्ष एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और शिमला जिला से चार पदाधिकारियों को छह वर्ष के लिए एसोसिएशन से निकालने पर विरोध जताया है। एसोसिएशन के खंड रैत के संरक्षक कल्याण सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार नरेंद्र सिंह थकियाल, प्रेम शर्मा, शिव कुमार मिश्रा, खंड प्रधान पवन धीमान, खंड महासचिव कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान कुलजीत राणा, उमेश नाग सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि सुरेश ठाकुर एक जुझारू, कर्मठ और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं।
सभी पेंशनरों को पता है कि पिछले चुनाव में भी सुरेश ठाकुर बहुत कम मतों के अंतर से रह गए थे और इस बार सभी जिलों को पूर्ण विश्वास है कि सुरेश ठाकुर राज्य अध्यक्ष के चुनाव में भारी मतों से विजय हासिल करेंगे। इसी संदेह के कारण सुरेश ठाकुर के विरुद्ध षड्यंत्र रचकर उन्हें चुनाव से बाहर करने के लिए अनैतिक तरीका निकाला है, जिसकी खंड रैत की कार्यकारिणी निंदा करती है। उन्होंने मांग की है कि राज्य के सभी जिलों के प्रतिनिधियों की आम सभा बुलाई जाए और यह प्रस्ताव पारित किया जाए कि हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव जल्दी से जल्दी करवाया जाए।