{"_id":"6803fb6e798d3452550ce891","slug":"protest-against-dumping-of-garbage-under-the-bridge-kangra-news-c-95-1-kng1004-173949-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुल के नीचे कूड़ा फेंकने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुल के नीचे कूड़ा फेंकने का विरोध
Sun, 20 Apr 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रैहन(कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत पंचायत धमेटा के वार्ड-तीन के लोगों ने पुल के नीचे कूड़ा फेंकने का विरोध किया है। लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले भी पुल के नीचे कूड़ा-कर्कट फेंक रहे हैं।
इस कारण एक तो गंदगी फैल रही है। वहीं, इस कूड़े के कारण आग लगाने की घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने बताया पहले भी यहां कूड़े के कारण आगजनी की कई घटनाएं घट चुकी हैं। इस स्थल के समीप बिजली के दो ट्रांसफार्मर भी हैं और इनको भी नुकसान का खतरा बना रहता है। पंचायत प्रधान कविता शर्मा ने बताया कि कूड़े के लिए एक बड़ा डस्टबिन लगा रखा है, लेकिन फिर भी लोग रात्रि अथवा तड़के कूड़ा खुले में फेंक जाते हैं। इस स्थान पर चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा और इसके बाद कोई कूड़ा फेंकता पकड़ा गया तो उसे जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद