फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Private bus service will be available free of cost on Mahashivratri

Kangra News: महाशिवरात्रि में मुफ्त मिलेगी निजी बस सेवा

Thu, 12 Feb 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Private bus service will be available free of cost on Mahashivratri
महाशिवरात्रि में मुफ्त मिलेगी निजी बस सेवा
विज्ञापन

इंदौरा से काठगढ़ महादेव तक रहेगी सुविधा
इंदौरा (कांगड़ा)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल काठगढ़ महादेव में 15 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेठी बस सर्विस जसूर की ओर से नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। बस मालिक प्रतीक सेठी ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर इंदौरा से काठगढ़ महादेव तक श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए उनकी कंपनी की पांच बसें पूरी तरह मुफ्त चलाई जाएंगी।

यह सेवा सुबह से लेकर देर शाम तक निरंतर जारी रहेगी। शिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का अवसर है। भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया गया है। इससे भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी और निजी वाहनों की संख्या कम होने से यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी। काठगढ़ महादेव शिवरात्रि महोत्सव में इस बार हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed