फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Principal Nikhil Sharma of Nagarota Bagwan will take training in Singapore

Kangra News: नगरोटा बगवां के प्रिंसिपल निखिल शर्मा सिंगापुर में लेंगे प्रशिक्षण

Tue, 15 Apr 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Apr 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
Principal Nikhil Sharma of Nagarota Bagwan will take training in Singapore
प्रदेश के अन्य 29 प्राचार्यों के साथ सिंगापुर हुए रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा बगवां के प्रधानाचार्य निखिल शर्मा का चयन सिंगापुर स्थित प्रिंसिपल्स अकादमी की ओर से आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है। वे हिमाचल प्रदेश के अन्य 29 चयनित प्राचार्यों के साथ सिंगापुर रवाना हुए हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 21वीं सदी की नवीनतम शिक्षण विधियों, पठन-पाठन शैली और विद्यालय संचालन के आधुनिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रतिभागी प्राचार्य विकसित देशों के शिक्षा मॉडल, प्रबंधन प्रणाली और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित अधिगम के आधुनिक तरीकों का भी अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन


वे इस दौरान कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों से जुड़े विशेषज्ञों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रमों जिनमें यूनाइटेड किंगडम का कैंब्रिज इंटरनेशनल, यूनाइटेड स्टेट्स पाठ्यक्रम और इंटरनेशनल बैकलॉरिएट जैसे ढांचों को अपनाने के लिए आवश्यक मानकों और शिक्षा प्रबंधन सिद्धांतों पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल शर्मा को स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वे विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, विद्यालय में गुणवत्ता मानकों की स्थापना, जीवन कौशल प्रशिक्षण और नशा निवारण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। मूल रूप से सेराथाना निवासी निखिल शर्मा बच्चों के लिए साहित्य पर आधारित पुस्तकें भी लिख चुके हैं और विभिन्न समाचार पत्रों में शिक्षा, साहित्य और सामाजिक विषयों पर नियमित लेखन करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed