फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Primary Teachers' Union got angry over suspension of teachers

Kangra News: अध्यापकों के निलंबन पर भड़का प्राथमिक शिक्षक संघ

Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Primary Teachers' Union got angry over suspension of teachers
जसूर (कांगड़ा)। प्राथमिक शिक्षक संघ कांगड़ा ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से छह पदाधिकारियों के निलंबन आदेशों पर निंदा प्रस्ताव पारित किया है। संघ की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को 23 खंडों के लगभग 100 पदाधिकारी के साथ अध्यक्ष अनिल भाटिया की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। इस दौरान भाटिया ने कहा कि बीते 26 अप्रैल को प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक निदेशालय के गठन के विरोध में शिमला में शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


इसके संदर्भ में शिक्षा सचिव हिमाचल प्रदेश ने बिना तथ्यों के जाने और तानाशाही रवैया अपनाया और छहपदाधिकारियों का निलंबन कर दिया। इसके लिए प्राथमिक शिक्षक संघ कांगड़ा के समस्त 23 खंडों ने आग्रह किया है कि शीघ्र ही इन पदाधिकारियों के निलंबन को रद्द किया और उनकी सेवाओं को बहाल किया जाए। अन्यथा आने वाले समय में प्रदेश के समस्त 25 हजार प्राथमिक शिक्षक धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। अगर शीघ्र ही हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य अपने निजी मोबाइल से तब तक बंद कर दिए जाएंगे, जब तक विभाग सिम और नेट पैक आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed