फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Potholes at Kuthman have become the defining feature of the Mandi-Pathankot NH.

ग्राउंड रिपोर्ट ::: कुठमां में गड्ढे बने मंडी-पठानकोट एनएच की पहचान

Wed, 07 Oct 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Potholes at Kuthman have become the defining feature of the Mandi-Pathankot NH.
सुरजीत कुमार, चालक।
धर्मशाला। कांगड़ा हवाई अड्डे से आगे कुठमां से लेकर रजोल तक मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत दयनीय हो गई है। मार्ग पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, इसका अंतर कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते यहां से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जब संवाददाता ने इस मार्ग का निरीक्षण किया तो पाया कि कुठमां से रजोल के बीच लगभग डेढ़ किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो हर समय दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा दिक्कतें दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

रात के समय ये गड्ढे और भी घातक साबित हो रहे हैं क्योंकि सामने से आने वाली बड़ी गाड़ियों की तेज रोशनी जब चालकों पर पड़ती है तो वे गड्ढों के कारण वाहन का संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। स्थानीय वाहन चालकों और राहगीरों अमन कुमार, प्रवेश कुमार, तरसेम कुमार, लेख राज, लकिंद्र सिंह और कपिल देव ने बताया कि इन गड्ढों में गिरकर अब तक कई दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। बार-बार समस्या उठाने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
लगभग एक वर्ष से अधिक का समय हो गया पर इस मार्ग की ओर न तो स्थानीय प्रशासन और न ही संबंधित विभाग ने देखा है। अब इस मार्ग पर वाहन तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। -सुरजीत कुमार, चालक
इन गड्ढों भरे मार्ग से गुजरना खतरों से खाली नहीं है। इन मार्गों के गुजरने से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। इस बारे में कई बार विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं मगर आज कोई कार्रवाई नहीं हुई। -विवेक मेहरा, चालक

------
सड़क की समस्या ध्यान में है और इसके लिए ठेकेदार को टेंडर अवार्ड कर दिया है। दिवाली से पहले रजोल से लेकर ठानपुरी तक सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा। कुठमां से रजोल तक का कार्य तीन-चार दिन में शुरू कर दिया जाएगा। कुठमां से ठानपुरी तक पहले पैच वर्क किया जाएगा उसके बाद टारिंग का कार्य होगा ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। -रोहित ठाकुर, साइट इंजीनियर, एनएचएआई

सुरजीत कुमार, चालक।

सुरजीत कुमार, चालक।

सुरजीत कुमार, चालक।

सुरजीत कुमार, चालक।

सुरजीत कुमार, चालक।

सुरजीत कुमार, चालक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed