फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Water flowing near the Siddhpur-Ghad Panchayat building.

Kangra News: सिद्धपुर-घाड़ पंचायत भवन के पास बह रहा पानी

Wed, 07 Oct 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Water flowing near the Siddhpur-Ghad Panchayat building.
जवाली की पंचायत सिद्धपुर-घाड़ में पंचायत भवन के पास चार से लीक हो रही पेयजल लाइन का दिखाते हुए
भरमाड़ (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली की सिद्धपुर-घाड़ पंचायत में पंचायत भवन के समीप कच्ची नाली में करीब चार माह से पाइप लीकेज के कारण लगातार पानी बह रहा है। यह गंदा पानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर-घाड़ के मुख्य गेट पर एकत्र हो रहा है जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान निर्मल सिंह पठानिया ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जलभराव के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और पंचायत की ओर से प्रस्तावित खेल मैदान का कार्य भी रुका पड़ा है। यदि विभाग के पास बजट की कमी है तो पंचायत स्वयं मरम्मत का खर्च उठाने को तैयार है। उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता निर्मल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आया है और पाइप की लीकेज को जल्द ठीक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed