फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Poonam and Sanjeev Dixit will rock the Jaisinghpur Dussehra festival.

Kangra News: जयसिंहपुर दशहरा उत्सव में पूनम और संजीव दीक्षित मचाएंगे धमाल

Wed, 24 Sep 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Sep 2025 07:27 AM IST
विज्ञापन
Poonam and Sanjeev Dixit will rock the Jaisinghpur Dussehra festival.
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। ऐतिहासिक जयसिंहपुर मैदान में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। तैयारियों का सीधा निरीक्षण स्वयं एसडीएम एवं उत्सव के अध्यक्ष संजीव ठाकुर कर रहे हैं। उन्होंने सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

पहली सांस्कृतिक संध्या में हर्षप्रीत कौर, डॉ. गगन, पूनम भारद्वाज, संजीव दीक्षित और धीरज शर्मा प्रस्तुति देंगे। वहीं दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अरविंद राजपूत, काकू राम और मोहित गर्ग लोगों को नचाएंगे। उत्सव की अंतिम संस्कृत संध्या में गुरनाम भुल्लर और अंजलि नायक अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, उत्सव के दौरान बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं की भी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

इस बार मेले में लगने वाली दुकानें डोम के अंदर स्थापित की जाएंगी, जो पहले ही तैयार है। पहले दिन पुरुषों के लिए वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और बास्केटबॉल, महिलाओं के लिए रंगोली, म्यूजिक चेयर, रस्सा कसी और चम्मच दौड़ का आयोजन होगा। आयुष मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने कहा कि मेले में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सुरक्षा व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed