फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pooja SFI's district president, Rajni became secretary

राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा के लिए बड़ा खतरा: अमित

Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pooja SFI's district president, Rajni became secretary
बैजनाथ में एसएफआई के जिला सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी - फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। एसएफआई की जिला कमेटी का 28वां जिला सम्मेलन बैजनाथ में हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में 21 सदस्यीय कमेटी चुनी गई, जिसमें पूजा को अध्यक्ष और रजनी को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राज्य सचिव अमित ठाकुर ने सांप्रदायिकता व शिक्षा के निजीकरण को लेकर बात रखी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शिक्षा पर बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा का निजीकरण और व्यापारीकरण तेजी से बढ़ेगा। शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकार न रहकर केवल व्यापार की वस्तु बनकर रह जाएगी। इसके पश्चात पिछले दो वर्ष की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें संगठन को उपलब्धियां व भविष्य में किस तरह संगठन को आगे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसएफआई की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, तब से छात्रों के
मौलिक अधिकारों के हनन की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज महाविद्यालयों में अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं और लगातार फीसों में बढ़ोतरी हो रही है। नवनियुक्त जिला सचिव रजनी ने कहा कि पीटीए फंड के नाम पर नाजायज वसूली हो रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आनन-फनान में छात्रों पर थोपा जा रहा है, जिससे प्रतीत होता है कि केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षा के निजीकरण से छात्रों को शिक्षा से दूर करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed