फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pong's water level decreased, many villages of Fatehpur-Indora turned into islands

Kangra News: पौंग का जलस्तर घटा, फतेहपुर-इंदौरा के कई गांव टापू में बदले

Mon, 08 Sep 2025 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 08 Sep 2025 08:00 AM IST
विज्ञापन
Pong's water level decreased, many villages of Fatehpur-Indora turned into islands
इंदौरा के मंड मझवा में बाढ़ से खराब हुई फसल। स्रोत: जागरूक पाठक
फतेहपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद कुछ हद तक घटा है, लेकिन फतेहपुर और इंदौरा के कई गांव अभी भी पानी में घिरे हुए हैं। पानी घटने से अब टापू में बदल गए हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय लोग प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम 4:00 बजे तक बांध का जलस्तर 1392.13 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1390 फीट से करीब 2 फीट अधिक है। मौसम साफ रहने के कारण इनफ्लो में कमी आई है, जिससे आउटफ्लो भी घटने लगा है। बीबीएमबी प्रशासन ने डिस्चार्ज घटाकर 84,877 क्यूसिक कर दिया है, जबकि डाउनस्ट्रीम स्नबर पर 73,377 क्यूसिक पानी ब्यास नदी में बह रहा है।
विज्ञापन

बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण फतेहपुर के रियाली पंचायत सहित दर्जनभर गांव और इंदौरा के 26 गांव टापू में बदल चुके हैं। इन गांवों का जिला कांगड़ा से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है और लोग पंजाब के मुकेरियां व हाजीपुर मार्ग से लंबा सफर कर रहे हैं। कई सड़कों पर पानी बहने के कारण 3-5 किलोमीटर की दूरी अब 60 किलोमीटर घूमकर तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर और इंदौरा मंड क्षेत्र में नावों के जरिए प्रभावित परिवारों तक राशन और जरूरी सामग्री पहुंचाई जा रही है। राहत कार्य में प्रशासन के साथ स्थानीय लोग और पंजाब के दानी सज्जन भी मदद कर रहे हैं। एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का काम जारी है। समाजसेवी मंगल सिंह ने कहा कि टापू बने गांवों में सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया गया और लोगों के सहयोग से सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed