फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   political

19 बूथों पर डा. राजन सुशांत ने मारी बाजी

Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
political
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में हुए उपचुनाव में आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले डॉ. राजन सुशांत ने 19 बूथों पर कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों से बाजी मारी है। इसके अलावा दो बूथों पर कांग्रेस को मात दी है तो 12 बूथों पर भाजपा को मात देकर उसकी नैया डुबाने में अपना अहम रोल अदा किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को घोषित हुए फतेहपुर उपचुनाव के नतीजों में डॉ. राजन सुशांत तीसरे नंबर रहे हैं। लेकिन 12,927 वोट हासिल कर उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को हराने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। डॉ. राजन सुशांत ने कुल 141 मतदान केंद्रों में से 19 में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को पछाड़ा है। उन्होंने जहां अपने-अपने मतदान बूथ पर दोनों पार्टियों से अधिक मत हासिल किए हैं, वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के मतदान केंद्र में भी सेंधमारी कर 26 वोट हासिल किए हैं, जबकि विजयी रहे कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया के मतदान केंद्र से जहां भाजपा समर्थित बलदेव ठाकुुर को 13 वोट मिले हैं, वहीं डॉ. राजन सुशांत ने वहां से 85 मत हासिल कर अपना जनाधार स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed