फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police surgical strike on illegal mining mafia

Kangra News: अवैध खनन माफिया पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

Mon, 13 Mar 2023 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police surgical strike on illegal mining mafia
नूरपुर पुलिस द्वारा जब्त किए गए अवैध खनन में संलिप्त टिप्पर व जेसीबी मशीन। संवाद
नूरपुर (कांगड़ा)। जिले में पुलिस नूरपुर नशे के अवैध कारोबार के बाद अब अवैध खनन माफिया की भी जड़ें खोदनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन की निगरानी में नूरपुर पुलिस ने चक्की खड्ड में सक्रिय अवैध खनन माफिया पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस औचक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चक्की खड्ड और इसके साथ लगते सीमांत क्षेत्रों खन्नी, मैरा और बटराह में छापेमारी की। इससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया और इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त विभिन्न स्टोन क्रशरों के सात टिपर और तीन जेसीबी मशीनों को जब्त करने में कामयाबी हासिल की। इन जब्त किए वाहनों को नूरपुर पहुंचा दिया गया है। गौरतलब है कि साल 2023 में नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन में संलिप्त कुल 149 वाहनों के चालान कर 10 लाख 89 हजार 472 रुपये जुर्माना वसूल किया, जबकि इस वर्ष अभी तक 29 वाहनों को जब्त किया गया है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि अवैध खनन में संलिप्त स्टोन क्रशरों के वाहनों का चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही उन्होंने चेताया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा और पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed